उत्तराखंड में आज लेगा मौसम करवट, इन जिलों में होगी बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत

देहरादून । उत्तराखंड में भीषण गर्मी के साथ जून महीने की शुरुआत हुई । मैदानी इलाकों में दोपहर में चल रही लू में जीना मुहाल हो गया है। ज्यादातर इलाकों में पारा भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है । हालांकि मैदानी इलाकों में लू का असर बरकरार रह सकता है।मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। जबकि, कुछ स्थानों में दिन के समय तेज सतही झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना भी है। हालाकि राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *