शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए योग जरूरी: सुबोध राकेश, अचीवर्स एकेडमी में पांच दिवसीय योग शिविर का समापन
भगवानपुर। करौंदी गांव स्थित अचीवर्स अकैडमी करौंदी गांव में पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 5 दिनों से चल रहा योग शिविर में शामिल होकर योग के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूक का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश ने कहा कि हम सभी को योगासन लगाकर प्रतिदिन योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रही है साथ ही संस्कृति धर्म भारत के परंपरा के संरक्षक का कार्य प्रगति पर चल रहा है वहीं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश ने कहा शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है इस शुभ अवसर पर अचीवर्स अकैडमी के ओनर राजकुमार सिंध,डॉक्टर कौशिक,डॉक्टर सुमित विश्नोई, डॉक्टर संतोष कुमार शर्मा,डॉक्टर रीता शर्मा,सुमित,सिद्धार्थ,गुरमीत, कार्तिक,मोनिका,सीमा सैनी,साक्षी शर्मा,अर्पित मलिक, और सभी योग कैंप में प्रतिभाग कर रहे बच्चे उपस्थित रहे



