कलियर में गोवंश संरक्षण स्कवाड की टीम ने छापा मारकर प्रतिबंधित मांस के साथ तीन को किया गिरफ्तार
रुड़की/ कलियर । गोवंश संरक्षण स्कवाड की टीम ने कलियर में मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर प्रतिबंधित मांस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गोवंश सरंक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि इमाम साहब रोड पर मुन्ना अपने घर में अपने कुछ साथियों के साथ गोकशी कर रहा है। जिस पर सूचना मिलते ही सोमवार को गोवंश संरक्षण स्क्वॉड टीम के प्रभारी आशीष कुमार टीम के साथ कलियर पहुंचे ओर कलियर पुलिस को साथ लेकर छापा मारा। मौके से 180 किलो प्रतिबंधित मांस, दो कुल्हाड़ी, तराजू आदि बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम पप्पू पुत्र नसीम, राजा उर्फ रिजवान पुत्र नसीम, मुन्ना पुत्र शहनवाज उर्फ धनु निवासी पिरान कलियर बताया। जबकि एक आरोपी समीर पुत्र वहीद निवासी रनसुरा मौका पाकर फरार हो गया है।



