उकिमो ने ऊर्जा निगम कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन, कहा समस्या का समाधान नहीं होता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा

रुड़की । उत्तराखंड किसान मोर्चा ने ऊर्जा निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उकिमो ने कहा कि बिजली कटौती लगातार हो रही है। समस्या का समाधान नहीं होता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सोमवार को निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर मुस्तकीम की अध्यक्षता और दीपक पुंडीर के संचालन में धरना दिया गया। धर्मवीर प्रधान ने कहा कि ऊर्जा निगम केवल बिल के नाम पर वसूली कर रहा है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिस तरह से लगातार बिजली कटौती हो रही है उससे लोगों में गुस्सा है। इस आक्रोश के कारण बड़ा आंदोलन होगा। मोहम्मद आजम और चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों के आश्वासन पर दस दिन का समय समस्याओं के निस्तारण के लिए दिया गया है। अगर समाधान नहीं होता है तो एक जुलाई से उकिमो ऊर्जा निगम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष आकिल हसन जबीर, सुरेंद्र लंबरदार, नरेश लोहान, पप्पू भाटिया, सुकरम पाल, मुकर्रम अली, इस्लाम प्रधान, समीर आलम, गालिब, अनिल सैनी, मकर सिंह, राजपाल सिंह, प्रमोद कुमार, रहमान, राजकुमार, रमेश रोड, रामपाल सिंह, इरशाद, जॉनी कुमार, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *