इंस्पेक्टर राम किशोर सकलानी बने ज्वालापुर कोतवाली के नए प्रभारी, एसएसपी ने जारी किए आदेश

हरिद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने आदेश जारी करते हुए इंस्पेक्टर राम किशोर सकलानी को ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी का तबादला रुद्रप्रयाग हुआ है। जिसके चलते ज्वालापुर कोतवाली में नई तैनाती दी गई है। रामकिशोर सकलानी पूर्व में हरिद्वार हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी, सिडकुल चौकी प्रभारी और बहादराबाद थानाध्यक्ष रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *