25 जून 1975 के आपातकाल के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका
रुड़की। झबरेड़ा ग्रामीण मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी ने देश में इमरजेंसी की घोषणा की थी। इस दिन को काला दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर झबरेड़ा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुबोध शर्मा, भाजपाओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, भाजपा जिला महामंत्री संजय कश्यप , ओबीसी मोर्चा महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा बिष्ट , मोर्चा मंडल अध्यक्ष झबरेड़ा ग्रामीण अंकित ,रामपाल , गीता गार्गी ,अमर सिंह गहलोत , सुनीता सैनी, मितुषी,तृप्ति कंसल अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

