सीएम धामी ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया, परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की भी कामना की। उत्तराखंड से अमरनाथ यात्रा में गए श्रद्धालु आपदा के बाद जगह-जगह फंस गए हैं। आपदा के बाद उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। सीएम धामी ने तीर्थ यात्रियों से भी फोन पर बात कर उन्हें आश्वासन दिया है कि उन्हें रेस्क्यू कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बाद उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। संवदेनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, एसडीआरएफ को भी चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में 15 श्रद्धालुओं के मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतकों में सात महिलाएं और 6 पुरुष हैं। चिंता की बात है कि आपदा में करीब 40 तीर्थ यात्रियों के लापता होने की भी सूचना है।

