बीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय गर्ग बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष, शिक्षाविद व बुद्धिजीवी लोगों ने दी बधाई
भगवानपुर । कस्बा भगवानपुर आयोजित एक बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत प्रधानाचार्य संजय गर्ग को क्षेत्र के शिक्षाविद व बुद्धिजीवी लोगों ने बधाई दी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षार्थी, शिक्षक व अभिभावक को एक साथ जोड़ कर राष्ट्रीय राष्ट्रहित में शिक्षा व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्हे जो जिम्मेदारी दी है। उसे पूरा करने के लिए चौबीसों घंटे प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र के बुद्धिजीवी व शिक्षाविद लोगों से आगे उनके साथ चलने का आह्वान भी किया। मगंलवार दोपहर बाद आयोजित बैठक में पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी भीकम सिंह ने कहा कि जनपद में शिक्षा व संस्कृति का दीप उज्जवल करने के लिए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय गर्ग जैसे लगन शील ,कर्मठ व्यक्ति की ही जरूरत है। उनकी शुरू से ही राष्ट्र हित के कार्यों में रुचि रही है। जिसके लिए उन्होंने भगवानपुर पहुंचकर पिछले कुछ सालों में पिछड़े वर्ग से जुड़े ऐसे बच्चों में शिक्षा व संस्कृति व खेलकूद के प्रति दिलचस्पी पैदा कर दी है । जो कभी किताबे पढ़ना भी पसंद नहीं करते थे।,शिक्षक किसलय सैनी ने भी वीर रस की कविता सुनाते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को राष्ट्रीय हित में कार्य करने का संदेश दिया।शिक्षक बृजमोहन सैनी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यही एकमात्र ऐसा संगठन है जो कि प्राइमरी से डिग्री कॉलेज तक तथा यूनिवर्सिटी तक सभी शिक्षकों को एक साथ लेकर चलता है तथा शिक्षा के उन्नयन के लिए प्रयास करता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे हो आर एन आई इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य श्री अशोक शर्मा जी ने कहा कि श्री संजय गर्ग को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रांतीय नेतृत्व ने बहुत सोच समझ कर दी है तथा इसके लिए वह सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं ।इस अवसर पर ऋषि पाल सैनी ,सुशील कुमार ,राजीव कुमार, संजय पाल ,निखिल अग्रवाल ,सुधीर सैनी व मदरहुड प्रवक्ता डॉ संतोष शर्मा, हरीश पुंडीर, विनय डबराल तथा मुकेश वशिष्ठ आदि ने ने भी अपने विचार व्यक्त रखे।

