भगवानपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

भगवानपुर । पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात गागलहेड़ी तिराहे के समीप एक युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचा। जिसे चेकिंग कर रही पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की। बाइक के कागज दिखाने को कहा गया तो वह नहीं दिखा पाया। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने बाइक चोरी की होने की बात बताई। पूछताछ में उसने अपना नाम अक्षय कुमार निवासी छज्जूपुर थाना डलमऊ जिला रायबरेली, हाल निवासी कस्बा भगवानपुर बताया। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर दिया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *