द्रौपदी मुर्मू की यह ऐतिहासिक जीत सम्पूर्ण भारतीयों की जीत: धीर सिंह, भाजपाइयों ने एटूजेड पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
रुड़की । रुड़की पूर्वी भाजपा के कार्यकतार्ओं ने राष्ट्रपति पद द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया। गुरुवार को एटूजेड पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह के नेतृत्व में द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह ने कहा कि आज द्रौपदी मुर्मू का देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचन आजाद भारत के इतिहास के लिए स्वर्णमयी क्षण है। एक जनजातीय समाज की महिला के लिए ये गौरव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो पाया है। द्रौपदी मुर्मू की यह ऐतिहासिक जीत सम्पूर्ण भारतीयों की जीत है। यह जीत समस्त महिला शक्ति और जनजातीय समाज का गौरव और सम्मान है। आज का दिन भारतीय इतिहास के सुनहरे अक्षरों में अंकित होगा। इस मौके पर भाजपा नेता राजकुमार शर्मा, धर्मवीर शर्मा, बृजेश चौधरी, विपिन धीमान, मनोज, जितेंद्र, अजय चौधरी, अक्षय चौधरी, आशीष आदि मौजूद रहे ।

