रंग बिरंगी कांवड़ बन रही आकर्षण का केंद्र, डीजे पर बज रहे भजन और कीर्तन सुनकर हर कोई भक्ति रस में डूब रहा

रुड़की । हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रही शिव भक्तों की रंग बिरंगी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं है। दूरदराज के गांव के लोग हाईवे पर आकर कांवड़ झांकियां देखने के लिए देर रात तक रुक रहे हैं। ऐसे में कस्बे में मेले जैसा माहौल बना हुआ है। इस समय हाईवे से हजारों की संख्या में कांवड़िये गुजर रहे हैं। हाईवे से आ रही झांकियों वाली कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र है। भगवान शिव की रंग बिरंगी लाइटों से सजी बड़ी-बड़ी मूर्ति वाली कांवड़, डीजे बजते भक्ति संगीत पर डांस करती हुई कांवड़ियों की टोली लोगों को देर रात तक हाईवे किनारे रुकने को मजबूर कर रही है। हाईवे से दूर पड़ने वाले गांव टिकोला, खेड़ा जट, बूढ़पुर, बरहमपुर, लखनौता आदि से बड़ी संख्या में आकर लोग कांवड़ मेला देख रहे हैं। कुछ लोग कस्बे में ठहरे हुए कांवड़ियों को भोजन, फल आदि वितरित कर सेवा कर रहे हैं। कांवड़ियों के आगमन से कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया है। दो साल बाद कांवड़ मेला देखने के लिए लोग बेहद उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *