महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया तीजोत्सव, ढोलक और मजीरों की थाप पर जमकर झूमी महिलाएं

रुड़की । नगर स्थित श्री गार्डन आदर्श नगर में सामाजिक समरसता गतिविधि द्वारा महिलाओं का हरियाली तीज का कार्यक्रम बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं द्वारा संगीत में भजन आदि गाकर नृत्य उत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा सावन मास में झूला झूल कर इस उत्सव को धूमधाम से मनाया। राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत प्रमुख अनसूया माहेश्वरी ने इस त्यौहार मनाए जाने के अपने विचार प्रकट करते हुए भगवान शिव और माता पर पार्वती के विवाह का उत्सव बताया। भंवर सिंह सामाजिक समरसता के विभाग संयोजक ने उत्सवों के माध्यम से समाज में फैली छुआछूत जैसी कुरीतियों को दूर करने का सभी महिलाओं से आह्वान किया। इस मौके पर में अनिल चौहान, प्रदीप त्यागी, पहल सिंह, रीता शर्मा, मीतू, तृप्ति कंसल, सुनीता सैनी, मीनाक्षी सैनी, सुधा, उषा, पूनम, मधु, ममता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *