मिथुन राशि के जातक नौकरी परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें, सिंह वाले आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है
मेष : आज जॉब में उन्नति हो सकती है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। जॉब में प्रोमोशन के संयोग हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृष : आज का दिन पॉलिटक्स के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें।
मिथुन : आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी।
कर्क : गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
सिंह : आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।
कन्या : जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। मेहनत अधिक रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी।
तुला : व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक : आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान के लिए सफलता का है। मेष राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
धनु : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें।
मकर : हेल्थ के प्रति सावधान रहें। तुलसी का पेड़ लगाएं। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। सन्तान को कष्ट रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। आय में कमी आएगी।
कुंभ : जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। कोई नवीन कार्य आरंभ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार से आय वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी प्रॉपर्टी से आय का स्रोत बन सकता है।
मीन : जॉब में उन्नति होगी। नवीन व्यवसाय प्रारंभ करने के संकेत हैं। स्वास्थ्य लाभ संभावित है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है।



