सिंह और वृष राशि वालों को आय में कमी व खर्च की अधिकता रहेगी, वृश्चिक वालों को आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी
मेष : आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफॉर्मेंस सुखद है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के तनाव से मन चिंतित रहेगा।
वृष : आज धन का व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। स्थान परिवर्तन की सम्भावना है।
मिथुन : व्यवसाय में प्रगति होगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं।
कर्क : आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। छात्र कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।
सिंह : आज आपको पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें।
कन्या : व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पॉलिटक्स में सफलता मिल सकती है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।
तुला : जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में कमी आएगी।
वृश्चिक : आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा।
धनु : आज जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी।
मकर : पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आपसी सहयोग रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ : आज यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। असत्य से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान को कष्ट होगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।
मीन : पॉलिटक्स में सफलता के संकेत हैं। आज उच्चाधिकारी खुश रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। पिता का सहयोग मिल सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है।



