सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया तोहफा, उत्तराखंड रोडवेज की बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से संचालित बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
इस बार रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में देहरादून सहित प्रदेश के बाजारों में इसकी रौनक दिखाई देने लगी है।



