भगवानपुर में कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक बोलीं-भाजपा की पोल खुलने लगी, बिहार का उदाहरण सामने

भगवानपुर । कांग्रेस की निकाली जा रही भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा भगवानपुर में कांग्रेसियों ने निकाली।शनिवार को भगवानपुर विधायक ममता राकेश के नेतृत्व में विधायक कैंप कार्यालय से शुरू होकर कुंजा बहादरपुर पहुंची जहां विधायक ने राजा विजय सिंह स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि यात्रा के दूसरे चरण में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कहा कि भाजपा की पोल खुलने लगी है। बिहार का उदाहरण सामने है। अब भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है। भाजपा जनता को लूटने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती। देश का झंडा जो कि लोगों तक मुफ्त पहुंचना चाहिए था। उसके भी लोगों से पैसे लिए जा रहे हैं। भाजपा को शर्म आनी चाहिए। खादी के लिए अपनी जान गंवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस विदेशी कपड़ों का पूर्ण बहिष्कार किया था, आज भाजपा उसे ही अपना रही है। इस मौके पर इस दौरान प्रदेश सचिव अभिषेक राकेश, सेठपाल परमार जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस, विरेन्द्र ठाकुर, नासीर प्रवेज, तीर्थ प्रधान, फारूक प्रधान, अमित कुमार, राजपाल प्रधान, रूप चौधरी, टिटू चौधरी, सचिन चौधरी, राहुल कुमार, उदय त्यागी ब्लाक अध्यक्ष, सलीम अहमद नगर अध्यक्ष, मन्वर गौर जिला अध्यक्ष, शुसील पेगोवाल,मुनीर आलम, नरेश सैनी, भूरा चैयरमैन, राजकुमार चौधरी, सुन्दर लाल चौधरी, अंकुश परमार, राजबीर त्यागी, जहीर त्यागी, विपिन सिंह, जसवीर चौधरी, गौरव चौधरी, हुसेन गौर, मोहित कुमार, अफजल अली, विकास आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *