राघोमल ओमप्रकाश गोयल डिग्री काॅलेज में धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

भगवानपुर । आरo ओo जीo डिग्री कॉलेज भगवानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत एक रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय से शुरु होकर भगवानपुर पी एन बी बैंक, तहसील, रहमानिया इंटर कॉलेज एवं हाईवे से होते हुए महाविद्यालय पहुँची। छात्राओं ने रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति से राखी अग्रवाल ने प्रतियोगिताओं के परिणाम बताएं और छात्राओं के कार्य की सराहना की। रंगोली में संजिका ग्रुप ने प्रथम स्थान,अर्शिया ग्रुप ने द्वितीय,तन्नू ने तृतीय स्थान एवं अन्य छात्राएं सांत्वना पुरुस्कार प्राप्त किया। मेहंदी में साबिया ने प्रथम, जोया ने द्वितीय एवं अन्य ने सांत्वना पुरुस्कार प्राप्त किया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार, कार्यक्रम अधिकारी अनिता कौशिक,शिप्रा गौतम,ऋतु सैनी, मांगेराम,मधू सिंह,श्रद्धा सिंघल,आंचल पुन्डीर,शबनम मलिक,सुदिक्षा चौधरी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *