महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने किया रैली का शुभारंभ

रुड़की । महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की ओर से ग्राम ढंडेरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली का शुभारंभ खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान में सभी शामिल हों। नगला इमरती सहकारी बैंक के चेयरमैन रवि राणा ने कहा कि हम सभी को राष्ट्रीय पर्व को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मिलजुल के मनाना चाहिए। कॉलेज के प्रबंधक संजीव कुशवाहा ने कहा कि कॉलेज के छात्रों द्वारा इस रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य संगीता ठाकुर, मनव्वर, जितेन्द्र, विक्की, पुरुषोत्तम, विजेन्द्र, मनुप्रताप, शिवम, संध्या,शालू, रमन, अंशु, गजाला, सोनम, अनुराधा, निशा, मालती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *