खानपुर कस्बे के मुख्य मार्गों से तिरंगा रैली निकाली, नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया

खानपुर । नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में रविवार को खानपुर कस्बे के मुख्य मार्गों से तिरंगा रैली निकाली गयी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवियों को सम्बोधित करते हुये प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान जोर-शोर से चल रहा है जिसका मुख्य उद्धेश्य छात्रों एवम् नागरिकों को आजादी के इतिहास की जानकारी देना है। अखण्ड भारत संकल्प के प्रान्त सम्पर्क प्रमुख रमेशचन्द धीमान ने छात्रों को आजादी मिलने की पूरी कहानी सुनायी तथा जलियावाला बाग, 1857 की क्रान्ति से लेकर 1947 तक हुये आन्दोलनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उप प्रधानाचार्य सुरेश चन्द कवटियाल ने कहा कि यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है बल्कि लाखों लाख देशप्रेमियों का बलिदान देकर हाँसिल हुई है इसे संजोकर रखना हम सबका परम कर्त्तव्य है। कार्यक्रम अधिकारी सुलता देवी सिकदार ने अपने सम्बोधन में कहा कि अंग्रेजो के जुल्मों सितम से मुक्त कराने के लिये राष्ट्र भक्तों ने अपने आपको कुर्बान कर दिया तब जाकर हिन्दुस्तान आजाद हो सका। आजादी को 75 वर्ष हो चुके हैं इसलिये 75 वीं आजादी की वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके बाद आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाषण, निबन्ध व पोस्टर प्रतियोगिताएंे आयोजित की गयी। निबन्ध प्रतियोगिता में मांघी, खुशी, वन्दना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा पोस्टर प्रतियोगिता में मिनाक्षी देवी, काजल, नन्दनी सैनी ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रिया, काजल, खुशी ने बाजी मारी। इस अवसर पर बलराम गुप्ता, रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, मीनू यादव, सविता धारीवाल, विजय कुमार, पंकज कुमार, मिनाक्षी, पारस चौधरी, गायत्री, कुशमणि चौहान, बबीता, संजय गुप्ता, अंजुली गुप्ता, रूबी, अखिल वर्मा, सुधा रानी, नूतन, सोमेन्द्र सिंह पंवार, अमित गर्ग, विशाल कुमार, ओमपाल सिंह, बृजपाल, सुन्दर, अशोक कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *