राघोमल ओमप्रकाश गोयल डिग्री काॅलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
भगवानपुर । आरo ओo जीo डिग्री कॉलेज भगवानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 76वा स्वतंत्रता दिवस बडे हर्ष के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय की अध्यक्षा महोदया श्रीमति डाo आशा गोयल जी रही।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रोग्राम कराये गए । डाo आशा गोयल जी ने छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज से सम्बंधित बातें साझा की और समाज को एकत्रित होकर चलने का सन्देश दिया।समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार जी, कार्यक्रम अधिकारी अनिता कौशिक,शिप्रा गौतम,ऋतु सैनी, मांगेराम,मधू सिंह,श्रद्धा सिंघल,आंचल पुन्डीर,शबनम मलिक,सुदिक्षा चौधरी, पल्ल्वी आदि शामिल रहे।

