आपदा प्रभावित क्षेत्रों को स्थलीय निरीक्षण किया, आपदा में किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखने के दिए निर्देश

देहरादून। आज अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने विधायक प्रीतम सिंह पंवार, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, डीआईजी गढ़वाल परिक्षेत्र, एसएसपी देहरादून व सेनानायक एसडीआएफ के साथ कुमाल्डा, सरखेत, मालदेवता व उसके आस-पास आपदा प्रभावित क्षेत्रों को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस और एसडीआएफ के रेस्क्यू और रिलीफ कार्यों का अवलोकन कर आपदा में किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रमीणों के लिए जल्द से जल्द वैकल्पिक संपर्क मार्ग तैयार करने और लापता चल रहे व्यक्तियों की निरंतर तलाश के लिए भी SDRF को निर्देश दिए। मनोज पयाल जी ने सर्वप्रथम डायल 112 पर कॉल कर इस प्राकृतिक आपदा के संबंध में सूचना दी थी, जिस पर स्थानीय पुलिस और एसडीआएफ मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्यों में पुलिस और एसडीआएफ का सहयोग भी किया।डीजीपी ने मिलकर उनकी सतर्कता, साहस व सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद किया और उनको सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *