ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: कर्क राशि वालों को कोई बड़ी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, जानें अन्य राशियों का हाल
मेष : आज गृह निर्माण के क्षेत्र में कुछ नया कर सकते हैं। रुका कार्य बनेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष : राजनीति में सफलता के योग है। जॉब में प्रगति के संकेत हैं लेकिन कार्यों में लापरवाही से बचें। शिक्षा में सफलता मिलेगी। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।
मिथुन : पॉलिटिक्स में उन्नति संभावित है। जॉब में लाभ होगा। धन प्राप्ति की सम्भावना है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबारी कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा।
कर्क : आज व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। मन परेशान रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा।
सिंह : पॉलिटक्स में सफलता है। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। वाहन क्रय की योजना बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
कन्या : आज आईटी व मीडिया जॉब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संयत रहें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा।
तुला : आज परिवार में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए शुभ समय है। जमीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक : छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता के सुख में कमी आ सकती है।
धनु : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा।
मकर : व्यवसाय के लिए शुभ समय है। जॉब में सफलता मिलेगी। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ : पॉलिटक्स में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। खर्च भी बढ़ेंगे।
मीन : जॉब के लिए शुभ समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मित्रों से सदभाव बनाये रखें। मानसिक शान्ति रहेगी।



