रानीपुर भाजपा विधायक आदेश चौहान बोले- जिला पंचायत में भाजपा स्पष्ट बहुमत से बोर्ड बनाएगी
हरिद्वार । रानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक आदेश चौहान ने जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया है। आदेश चौहान ने कहा है कि पंचायत चुनाव में सौ फीसदी भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है। चुनाव से पहले जिस तरह के रुझान प्राप्त हो रहे हैं, उससे लगता है कि जिला पंचायत में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ बोर्ड बनाने जा रही है।गुरुवार को आदेश चौहान भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। इस दौरान चौहान ने कहा कि अपनी विधानसभा क्षेत्र की औरंगाबाद सीट और सलेमपुर महबूब द्वितीय सीट से प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल कराने पहुंचे हैं।



