किशनपुर जमालपुर जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय कुमारी पत्नी प्रदीप चौहान ने किया नामांकन, कहा क्षेत्र का विकास करना प्राथमिकता, सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर पर
भगवानपुर । किशनपुर जमालपुर जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय कुमारी उर्फ संजना पत्नी प्रदीप चौहान ने गुरुवार को नामांकन किया। नामांकन से पूर्व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप चौहान और उनकी पत्नी भाजपा प्रत्याशी संजय कुमारी उर्फ संजना चौहान का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत कर जीत दिलाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी संजय कुमारी ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। पूर्व के जिला पंचायत सदस्यों द्वारा विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। कहा कि वह जनता को निराश नहीं होने देंगी। जहां भी विकास कार्य की आवश्यकता होगी वहां कार्य कराएं जाएंगे। भाजपा नेता प्रदीप चौहान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की। कहा कि सेवा करने का अवसर मिलना चाहिए। रिकॉर्ड तोड़ विकास कराएं जाएंगे। इस मौके पर सत्येंद्र प्रधान, चौधरी रामवीर, चौधरी श्यामवीर, मोहम्मद बुला, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद जुली, बाबू राम, धरम वीर, रघुवीर सिंह, सुंदर कश्यप, अरविंद कश्यप, विनोद कश्यप, दारा सिंह, महिपाल चौहान, मनोज चौहान, नाथीराम चौहान, कुंवर पाल, मुन्ना सैनी, सतीश चौहान, दुष्यंत चौहान, मनोज चौहान, निक्की चौहान, अश्विनी चौहान, वेदपाल, प्रदीप चौधरी, सत्येंद्र चौहान, राजवीर चौधरी, नत्थू चौधरी, राजेश चौहान, राकेश, धोबी, सोनू कश्यप, अमित कश्यप, राहुल कश्यप, जगराम, राहुल, रवि, तरुण चौहान, ओमपाल चौहान, अक्षित चौहान, सनी चौहान, किशन नेता, सोनी सैनी, ओमपाल सैनी, रामेश्वर, काला, हिमांशु, मुकेश वाल्मीकि, बिट्टू सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।



