ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: कर्क राशि के जातक आज व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : आज व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी अज्ञात भय से भी परेशान हो सकते हैं। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है।

वृष : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। आय में वृद्धि भी होगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है।

मिथुन : आज पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल समय है। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी। जॉब में कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क : व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह : जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं। आज व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।

कन्या : आज जॉब में सफलता देगा। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है।

तुला : स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें। सहयोग की भावना बनाए रखें।

वृश्चिक : व्यवसाय में प्रगति होगी। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

धनु : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रोग्रेस के समाचार की प्राप्ति होगी । शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च बढ़ेंगे, संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। धार्मिक यात्रा के भी संकेत हैं।

मकर : स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। बिजनेस में असमंजस में रहेंगे।

कुंभ : व्यवसाय को लेकर लाभ होगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखे। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।

मीन : व्यवसाय में बड़ा लाभ के संकेत दे रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जॉब को लेकर कोई बड़ा परिवर्तन संभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *