एचआरडीए के अधिकारियों ने अवैध निर्माण के खिलाफ की कार्रवाई, अवैध दुकानों को किया गया सील
हरिद्वार । एचआरडीए के अधिकारियों ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रवि चौहान की ओर से प्रिन्स आटो सर्विस स्टेशन के पास सिडकुल मार्ग सलेमुपर महदूद में अनधिकृत दुकानों व वेयर हाउस के अवैध निर्माण को सीज कर दिया है। इस अवसर एचआरडीए के अधिशासी अभियंता माधवानन्द जोशी, सहायक अभियंता पंकज पाठक, अवर अभियंता त्रिपन सिंह पंवार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।



