तृतीय सोपान परीक्षण दूसरा दिन, कैंप फायर में जमकर थिरके स्काउट गाइड
रुड़की। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की में चल रहे स्काउट गाइड के तृतीय सोपान परीक्षण शिविर में पहले एवं दूसरे दिन स्काउट एवं गाइड अनुरक्षक बच्चों ने प्रवेश, प्रथम एवं द्वितीय सोपान के विभिन्न टेस्ट दिए जिनमें लिखित परीक्षा के साथ-साथ,बी पी सिक्स एक्सरसाइज, प्रार्थना भारतीय स्काउट गाइड ध्वज गान राष्ट्रगान स्काउट गाइड के नियम सुनाना स्काउट गाइड प्रतिज्ञा, दक्षता बैज , एवं लोग बुक तैयार करना, गाठें लगाना, दिशा ज्ञान मार्ग चिन्ह एवं कैंप फायर जैसी गतिविधियां शामिल हैं । कल हुए उद्घाटन समारोह के बाद से ही स्काउट एवं गाइड अपने प्रशिक्षकों के साथ विभिन्न गतिविधियों में जुट गए । उनके मन में तृतीय सोपान परीक्षण पास करके राज्य पुरस्कार हेतु क्वालीफाई करने की उमंगें हिलोरें मार रही थी । दिन भर के अति व्यस्त कार्यक्रम के पश्चात रात्रि भोजन के बाद बच्चे एवं प्रशिक्षक कैंप फायर के लिए जुटे जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रकार की तालियां नारे एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से समा बांध दिया । खास तौर पर गीत ‘आग हुई है रोशन आओ, आओ आग के पास’ में स्काउट एवं गाइड नाचते गाते झूमते नजर आए । प्रशिक्षकों ने भी अपनी भूमिका बहुत अच्छे से निबाही।ज्ञातव्य है कि यह शिविर 12 सितंबर से चल रहा है तथा 14 सितंबर तक देहरादून संभाग जनपद दो के14 केंद्रीय विद्यालयों के 96 स्काउट एवं 76 गाइड तृतीय सोपान परीक्षण में भाग ले रहे हैं । विद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य जिला स्काउट आयुक्त जनपद 2 अरविंद कुमार ने बताया कि इस शिविर की सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं तथा बच्चे इन गतिविधियों में रुचि पूर्वक भाग ले रहे हैं । स्काउट एलओसी सुधांशु अग्रवाल एवं गाइड एलओसी श्रीमती लता बर्तवाल में बच्चों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि तृतीय सोपान परीक्षण में सफलता हेतु कड़ी मेहनत करनी होती है तथा आशा है प्रत्येक स्काउट एवं गाइड इस मानक पर खरा उतर कर इस परीक्षण को उत्पन्न करके ही जाएगा।



