एकतरफा बनेगा जिला पंचायत में भाजपा का बोर्ड, पूर्व कैबीनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमित चौहान को जिताने के लिए कार्यकतार्ओं में भरा जोश
हरिद्वार । हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव जमालपुर कलां से जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमित कुमार के पक्ष में पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने वोट मांगे। उन्होंने अमित को भारी मतों से जिताने के लिये कार्यकर्ताओं में जोश भरा। रविवार को जमालपुर कलां के फेस दो में स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा की जिला पंचायत में भाजपा अपना बोर्ड बनाने जा रही है जिसके लिये सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। क्षेत्र में अगर विकास देखना है तो भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की जरूरत है। इस दौरान मनोज सैनी, अर्जुन चौहान, सचिन चौहान, चौधरी महक सिंह, योगेश चौहान, प्रमोद चौहान, कृष्ण पाल चौहान, अमन, राहुल, मुकेश, नीरज, नरेश चौहान, चौधरी नाथीराम, श्रवण, अनिल चौहान, सुशील चौहान आदि उपस्थित रहे।



