कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सैनी के लिए विधायक ममता राकेश ने कलालहटी, धीरमजरा और नागल पलूनी में मांगे वोट, कहा विकास के लिए करें मतदान
भगवानपुर । दरियापुर दयालपुर जिला पंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुनीता सैनी पत्नी भोपाल सैनी के पक्ष में मतदान को लेकर विधायक ममता राकेश ने कलालहटी, धीरमजरा और नागल पलूनी में जनसंपर्क कर वोट मांगे । इस दौरान ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक ममता राकेश ने कहा कि विकास के लिए मतदान करें। कहा कि क्षेत्र के विकास कराने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करें।भोपाल सैनी ने कहा कि विकास करने का एक अवसर उनको भी दे। क्षेत्र की समस्याओं का निवारण करना प्राथमिकता में शामिल रहेगा। इस मौके पर शिवराज चौहान, मंजीत चौहान, मास्टर मनोज, संजय चौहान, दृगपाल चौहान, बिजेंद्र चौहान, सुरेंद्र चौहान, राजपाल चौहान, विनोद चौहान, प्रमोद चौहान, ब्रजेश चौहान, विपिन चौहान, दीपक चौहान, दिनेश चौहान, आशीष चौहान, सचिन सैनी, दल सिंह, मोनू, आवेश कुमार, महावीर सिंह, अमित कुमार, शुसील सैनी, कुलदीप आदि लोग मौजूद रहे।



