चोली शहाबुद्दीनपुर जिला पंचायत सीट कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मौ. मुस्तकीम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, उमड़ी भीड़ देखकर विधायक और प्रत्याशी गदगद

भगवानपुर । चोली शहाबुद्दीनपुर जिला पंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मौ. मुस्तकीम के चुनाव कार्यालय में उमड़े जनसैलाब को देखकर कांग्रेस विधायक ममता राकेश और प्रत्याशी गदगद हो गए ।शनिवार देर शाम छाप्पुर गांव में मौ. रिजवान उर्फ जाॅनी ठेकेदार के पुत्र कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मौ. मुस्तकीम के चुनाव कार्यालय का विधायक ममता राकेश ने फीता काटकर उद्घाटन किया । इस दौरान विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जाॅनी ठेकेदार इस क्षेत्र के जाने पहचाने व्यक्ति है। वह हर समय लोगों के सुख-दुःख में खड़े रहते हैं। उनके पक्ष में मतदान कर उनको विजयी बनाने का कार्य करे। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।मौ. रिजवान उर्फ जाॅनी ठेकेदार ने विकास करने के लिए लोगों के बीच में जाकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं।इस मौके पर मास्टर हनीफ, मौ. अनीश, मौ. असजद, मौ. अमजद, मौ. यूसुफ, मौ. साबिर, शहजाद, फरमान, इरकार, जावेद समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



