जिला पंचायत में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने चौधरी किरण सिंह उर्फ राजेंद्र को प्रत्याशी बनाए जाने पर किया स्वागत
हरिद्वार । पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने पर चौधरी किरण सिंह उर्फ राजेंद्र का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर गुलदस्ते देकर स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला पंचायत में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। इस दौरान जिला पंचायत के अन्य सदस्यों का भी स्वागत किया। वेद मंदिर आश्रम में जिला पंचायत सदस्यों के साथ भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी चौधरी किरण सिंह के आश्रम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा से विकास की बड़ी उम्मीद है, जिस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। चौधरी किरण सिंह ने भाजपा के केंद्र और राज्य नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद से भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है वे सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अमित चौहान, सोहनवीर पाल, विमलेश चौहान, सविता देवी, अंशुल चौधरी, दर्शना देवी, परविंदर कौर, ब्रजमोहन पोखरियाल, अंकुश चौधरी, अरविंद राठी, मीनाक्षी चौहान, अंकित कश्यप, पिंकी देवी, मोनिका चौहान, रवि पाल सैनी आदि शामिल हुए।



