भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर करुणा कर्णवाल और ज्येष्ठ प्रमुख पद पर आयुषी राकेश की जीत तय, दोनों ही हैं भाजपा समर्थत

भगवानपुर । भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर करुणा कर्णवाल और ज्येष्ठ प्रमुख पद पर आयुषी राकेश की जीत तय हो गई है। दोनों ही भाजपा समर्थत हैं। कनिष्ठ प्रमुख भी भाजपा के प्रमोद होंगे। पंचायत चुनाव के बाद जिले की राजनीति में सबसे अधिक सरगर्मी भगवानपुर में ही रही। विधायक ममता राकेश की पुत्री आयुषी राकेश और पुत्र अभिषेक राकेश भाजपा में शामिल हो गए। आयुषी बीडीसी सदस्य का चुनाव जीती थी। उनके भाजपा में जाने के बाद उनके प्रमुख पद पर चुनाव लड़ने की अटकलें लग रही थी।भाजपा ने झबरेड़ा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की पुत्री करुणा कर्णवाल को भी बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़वाया था। आखिर पार्टी ने करुणा को ही ब्लॉक प्रमुख का अधिकृत पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। सोमवार को प्रमुख पद के लिए करुणा ने नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि आयुषी ने ज्येष्ठ प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *