नारसन ब्लॉक प्रमुख और ज्येष्ठ प्रमुख के लिए दो-दो नामांकन हुए, भाजपा समर्थित कोमल देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
रुड़की । नारसन ब्लॉक प्रमुख और ज्येष्ठ प्रमुख के लिए दो-दो नामांकन हुए। कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए एक ही नामांकन होने से इस पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए भाजपा समर्थित टिकोला कलां निवासी कोमल देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ग्राम खेड़ा जट निवासी सीमा उर्फ भावना ने भी प्रमुख पद के लिए नामांकन किया है। वह कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एडवोकेट राजेंद्र चौधरी की पत्नी हैं। भाजपा समर्थित ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए नसीरपुर अफजलपुर निवासी विक्रांत राठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।इस पद के लिए बूढ़पुरजट निवासी राहुल राठी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। कनिष्ठ प्रमुख के लिए केवल डौली ने नामांकन किया है। उनका कनिष्ठ प्रमुख बनना तय हो गया है। वह भी भाजपा समर्थित हैं। नाम मंगलवार को होगी। जरूरत पड़ने पर 13 अक्तूबर को मतदान कराया उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख के लिए दो-दो और कनिष्ठ प्रमुख के लिए एक नामांकन हुआ है। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान सुशील राठी, मास्टर नागेंद्र कुमार, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।



