रुड़की ब्लॉक में प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी राव लुबना का निर्विरोध निर्वाचन तय, मीना सैनी का ज्येष्ठ प्रमुख और दलीप सिंह कनिष्ठ उप प्रमुख होंगे

रुड़की । रुड़की ब्लॉक में प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी राव लुबना का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। मीना सैनी का ज्येष्ठ प्रमुख और दलीप सिंह कनिष्ठ उप प्रमुख होंगे। वह भी भाजपा से हैं। हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख के नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी ढोल नगाड़ों और सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करने ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के बाद समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर प्रत्याशियों का स्वागत किया। नामांकन के समय तक तीनों पदों पर एक एक ही नामांकन दाखिल हुए। ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। आरओ राजेंद्र सिंह धामी ने बताया कि तीनों पदों के लिए एक-एक उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच में सभी दस्तावेज सही पाए गए। इस दौरान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हरिद्वार के लोगों ने एक नया इतिहास रचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *