नारसन में भी बना भाजपा का ब्लाॅक प्रमुख, ऐसा पहली बार जब जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर सभी छह ब्लाकों में भाजपा का परचम
रुड़की । नारसन ब्लाक में प्रमुख पद के लिए सीमा उर्फ भावना ने नामांकन वापस ले लिया है। जिले के अन्य पांच ब्लाकों की तरह नारसन में भी ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा की जीत हो गई है। ऐसा पहली बार है जब जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर सभी छह ब्लाकों में भाजपा का परचम लहराया है। जिले के पांच ब्लाकों रुड़की, भगवानपुर, खानपुर, लक्सर, बहादराबाद में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख पद पर एक-एक नामांकन हुआ था। सभी जगह भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। नारसन में ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित कोमल ने नामांकन कराया था। इस पद के लिए सीमा उर्फ भावना ने भी नामांकन पत्र निर्दलीय के रूप में दाखिल किया था। मंगलवार को सीमा उर्फ भावना ने नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही नारसन में भी भाजपा ने ब्लाक प्रमुख पद पर जीत गई है। कनिष्ठ प्रमुख पद पर एक ही नामांकन हुआ था। इस पद पर डौली निर्विरोध निर्वाचित हुई है। नारसन में अब केवल ज्येष्ठ प्रमुख के पद पर चुनाव होगा। इस पद पर भाजपा समर्थित विक्रांत राठी ने नामांकन दाखिल किया। राहुल राठी भी मैदान में हैं। तेरह अक्तूबर को केवल एक पद के लिए चुनाव होगा।

