अब्दुल कलाम प्रत्येक भारतवासी के प्रेरणास्त्रोत, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई
रुड़की । देश के महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 91वी जयंती वर्ष राष्ट्र सम्मान संघ और मानवाधिकार संगठन ब्यूरो ने मनाई। डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्र सम्मान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णदत धीमान ने की। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार जैन ने डॉ. कलाम के सादे जीवन पर प्रकाश डाला।

