केदार सिंह फोनिया को कभी पद से चिपकने का लालच नहीं रहा, पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

हरिद्वार । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केदार सिंह फोनिया को एक आदर्श नेता के रूप में पहचाना जाएगा। केदार सिंह फोनिया का जाना एक काल का समापन है। अब उनकी पीढ़ी के लोग हमारे पास नहीं रहे। उत्तराखंड में पर्यटन को दिशा देने का कार्य केदार सिंह फोनिया ने किया। केदार सिंह फोनिया को कभी पद से चिपकने का लालच नहीं रहा और उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। केदार सिंह फोनिया की स्मृतियां और साहित्य दीर्घकाल तक हमारे पास रहेगा। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री ने केदार सिंह फोनिया के हरिद्वार खड़खड़ी शमशान घाट पर अंत्येष्टि संस्कार होने के बाद कहीं।शनिवार को हरिद्वार के खड़खड़ी शमशान घाट पर उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। केदार सिंह फोनिया को उनके पुत्र विनोद फोनिया ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और पारिवारिक लोग केदार सिंह फोनिया को अंतिम विदाई देने हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान लोगों ने केदार सिंह फोनिया के अंतिम दर्शन कर श्रद्धापूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शोकाकुल परिजनों को ढांढस बांधा। अंतिम संस्कार में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मदन कौशिक, पूर्व दर्जाधारी शमशेर सिंह, पार्षद अनिरूद्ध भाटी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *