कोमल देवी ने नारसन ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ ली, कहा सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास कराया जाएगा

नारसन। विकास खंड परिसर में आयोजित समारोह के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी ने प्रमुखों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ नारसन विकासखड क्षेत्र में चुने गए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। सोमवार को कुरड़ी गांव स्थित नारसन विकासखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र यादव ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख कोमल देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख विक्रांत राठी और कनिष्ठ उप प्रमुख डौली को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख कोमल देवी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी को साथ लेकर क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता होगा। इस दौरान अपर तहसीलदार रेखा आर्य के अतिरिक्त ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा, मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी, मयंक गुप्ता, मास्टर नागेंद्र कुमार, अंकित कपूर, नसीरपुर अफजलपुर के ग्राम प्रधान डॉ वेद भूषण आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गन्ना विकास समिति लिब्बरहेडी अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील राठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *