गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में संचालित बीटेक पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने के लिए छात्र छह तक करें आवेदन

हरिद्वार । गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में संचालित बीटेक पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने के लिए छात्र सीधे आवेदन कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों को बीटेक की ब्रांच में एडमिशन दिया जाएगा। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल चार ब्रांच में बीटेक के पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बीटेक एडमिशन समिति के अध्यक्ष डॉ. एमएम तिवारी ने बताया कि बीटेक की चार ब्रांच में रिक्त सीटों पर एडमिशन लेने के लिए छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अंतिम तिथि छह नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 11 नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसके आधार पर बीटेक की ब्रांच में खाली बची सीटों पर छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 14 नवंबर को काउंसलिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इंटर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ वाले छात्र बीटेक में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आवेदन करने से संबंधित किसी छात्र को कोई समस्या है तो वह बीटेक परिसर स्थित कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। डॉ. एमएम तिवारी ने बताया कि इस वर्ष शुरू इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल में शुरू किए इंजीनियरिंग डिप्मोला में छात्र सीधे तौर बीटेक परिसर में आकर एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *