ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: तुला राशि वालों के लिए आज धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे, जानें अन्य राशियों का हाल
मेष : खर्च अधिक रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। आलस्य अधिक हो सकता है। आज व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। आज आपको अपने घर में कोई नई वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। संतान से ख़ुश रहेंगे।
वृष : व्यवसाय में कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का मन बनेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखदायक रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। आज आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा।
मिथुन : आज व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ रहेगा। जमीन व गृह कार्यों में लाभ दिख रहा है।
कर्क : पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। परिवार का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। वाद विवाद की स्थिति से बचें। नौकरी में तरक्की होगी।
सिंह : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिलेंगे।आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य की पूजा करें।
कन्या : शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सफलता की प्राप्ति होगी। अपने जुबान पर नियंत्रण रखें। कार्यभार में वृद्धि होगी।
तुला : जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। जमीन व गृह निर्माण के क्षेत्र में लाभ होगा।
वृश्चिक : जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभव है।
धनु : आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भवन निर्माण से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।
मकर : कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।
कुंभ : आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाद-विवाद से दूर रहें।
मीन : दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। रियल एस्टेट में लाभ होगा। आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

