पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में तेजी से हो रहा है विकास: शोभाराम प्रजापति, भगवानपुर में भाजपाइयों ने मनाया राज्य स्थापना दिवस

भगवानपुर । ग्रामीण मंडल भाजपा की ओर से राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।बुधवार को रुहालकी दयालपुर में भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का स्वागत किया भी किया गया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में तेजी से विकास कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि धामी सरकार की नीतियों का हर गरीब को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। उन्होने जिम्मेदारी देने पर हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है छोटे कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी, अनिल चौधरी, तेजपाल किसान मोर्चा ,संदीप रघुवंशी मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, मधुप त्यागी, रामकुमार, सुखपाल, ओमपाल, मनोज चौधरी, हिमांशु चौधरी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा , मांगेराम, अरविंद ,सुरेंद्र ,पंकज एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *