लोकसभा चुनाव में बदली तस्वीर नजर आएगी: चरण दिनकर, बसपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी

बहादराबाद । बहुजन समाज पार्टी उत्तराखंड के नवनियुक्त केंद्रीय स्टेट को-आर्डिनेटर गया चरण दिनकर ने कहा कि झूठे वादों और नफरत की राजनीति की बदौलत भाजपा का जो चरम है, वह कल गिरना है। लोकसभा चुनाव 2024 में बदली हुई तस्वीर नजर आएगी। बसपा नई ऊर्जा, नई रणनीति के साथ चुनाव मैदान में होगी।
गुरुवार को आयोजित बैठक में गया चरण दिनकर ने कहा कि बसपा सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है। कहा कि बसपा की सीटें जरूर कम हुई हैं। लेकिन बसपा कार्यकर्ताओं में जोश कम नही हुआ है। बसपा कार्यकर्ता के बल पर आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बैठक में दूसरे नवनियुक्त केंद्रीय स्टेट को-आर्डिनेटर नरेश गौतम ने भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि जिला पंचायत में भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया। आरोप लगाया कि भाजपा ने अनैतिक तरीके से जिला पंचायत का चुनाव जीता है। मौके पर चंद्रपाल सिंह और सोमपाल बावरा हरिद्वार लोकसभा को तैयार करेंगे। बैठक में पप्पू पाटिल, नंद गोपाल, चंद्रपाल सिंह, धर्म सिंह, दीवानचंद आदि मौजूद रहे। नरेश गौतम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दलित मुस्लिम गठजोड़ पर मेहनत कर रहें हैं तथा मुस्लिम समाज के नेताओं ने बहनजी को आश्वासन दिया है। जिसकी झलक आपको कलियर में होने वाले मुस्लिम समाज के बड़े सम्मेलन में देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *