हरिद्वार जनपद में संचालित किए जा रहे स्पा सेंटरों पर एसएसपी की नजर, संदिग्ध गतिविधि मिलने पर जाएंगे जेल
हरिद्वार । एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संचालित हो रहे स्पा सेंटर पर औचक छापामारी/चेकिंग करते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अनियमितता पाए जाने पर सम्बन्धित स्पा संचालक एवं स्टाफ के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

