भगवानपुर: स्पा सेंटर पर अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर मारा छापा, तीन गिरफ्तार, स्पा सेंटर के संचालक मौके से फरार
भगवानपुर । नगर के एक स्पा सेंटर पर अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर के संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कस्बे के एक कांपलेक्स में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार की सूचना मिली। पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवकों और दो युवतियों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ में युवकों ने अपने नाम प्रवीण निवासी ग्राम खेवाड़ा थाना खेवड़ा जिला पाली, नासिर निवासी खेलपुर थाना भगवानपुर और शिवा निवासी दयानंद नगर थाना शामली बताया। पुलिस तीनों युवकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा में कार्रवाई की। स्पा सेंटर के संचालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

