ग्रामीणों ने किया मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध, कहा- टावर लगाने का कार्य नहीं बंद किया तो करेंगे आंदोलन

भगवानपुर । बंदरजूड गांव में एक कंपनी की तरफ से लगाए जा रहे टावर का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि वे इस टावर को लगवाने के हक में नहीं हैं। टावर लगाने के कार्य को रुकवाने की मांग को लेकर वह डीएम व जनप्रतिनिधियों से मिले लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही प्रशासन ने टावर लगाने के कार्य को नहीं रुकवाया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीण मोहम्मद सलीम, नौशाद, जमशेद, जाहिद, मुनफित, जनेश्वर,अमित, गफ्फार, आकिल, नूरा, शादाब,नसीम, वसीम, आशु, जीशान, उस्मान, इस्लाम, शाहबाज, शाकिर, नूरा, शहजान ने कहा कि टावर लगने से इससे निकलने वाली तरंगों से लोगों के साथ पशु बीमार होंगे और भविष्य में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय रहते टावर लगाने का कार्य बंद नहीं किया तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *