ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मीन राशि के जातक आज विवाद समाप्‍त करने का है बेहतर समय, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : आज राजनीति में कोई नवीन पद प्राप्‍त हो सकता है। आपको थोड़ा सा संभल कर खर्च करना चाहिए। प्रिय से मुलाकात होगी लेकिन आपको धैर्य रखना है। छात्र लाभान्वित होंगे। लव लाइफ में तनाव रह सकता है। माता की सेहत का खयाल रखें।

वृष : आज का दिन बिजनेस में विशेष सफलता का है। आज ऑफिस में अपनी ग़लती स्वीकार करें। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोग जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन : नौकरी में प्रगति होगी। छात्रों के लिए सफलता आसान है। सामान्य से अधिक मेहनत आज आपको करनी पड़ेगी और आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क : आज दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता देगा। बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। छोटी-छोटी बातों पर बहस करना गुस्सा करना आपके व्यवहार के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। पिता का आर्शीवाद लें।

सिंह : आज जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी। आज थोड़ा सा वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है, सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतें। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। दूसरों की मदद करें।

कन्या : आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। अगर कार्यों की अधिकता है तो आज छुट्टी ले सकते हैं। आज विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में समय अच्छा रहेगा। जॉब में आज कोई नया उत्तरदायित्व प्राप्‍त हो सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।

तुला : आज संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। आज वृष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय करने पड़ सकते हैं। ऐसे में भावुक होना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

वृश्चिक : आज राजनीति में सफलता तो वहीं व्यवसाय में कोई नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। सीनियर से आपको बहस नहीं करनी है। पारिवारिक माहौल बेहतर है। परिवार का सहयोग रहेगा। मेष व कुम्भ राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।

धनु : आज छात्रों के लिए समय अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आज जातक किस्मत का साथ मिलेगा। दिन मौज-मस्ती मे बितेगा।

मकर : जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। कर्क व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कुंभ : आज का दिन छात्रों के प्रोग्रेस का है। भाग्य का साथ आज आपको प्राप्त हो रहा है। प्रेम योग भी आज आपकी राशि में बन रहा है। प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यवसाय सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। आज प्रेमी से भरपूर प्यार मिलेगा।

मीन : आज बहुत दिनों से चले आ रहे किसी विवाद को समाप्‍त कर सकते हैं। शाम के समय बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना चाहिए। पारिवारिक सुख-शांति बढ़ेगी। यात्रा में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *