हरिद्वार: एसएसपी ने कई निरीक्षक व उप निरीक्षक बदले, अमरजीत सिंह को लक्सर कोतवाली की कमान, राजीव रौथाण को सौंपी गई भगवानपुर थाने की जिम्मेदारी
हरिद्वार । एसएसपी अजय सिंह ने तीन निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस कार्यालय में तैनात निरीक्षक मनोज मैनवाल को कोतवाली मंगलौर स्थानांतरित किया गया। मंगलौर कोतवाली से निरीक्षक राजीव रौथाण को भगवानपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। थाना भगवानपुर में तैनात निरीक्षक अमरजीत सिंह को लक्सर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई।

दूसरी ओर तीन उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है। सीआईयू रुड़की के प्रभारी जहांगीर अली को कलियर थानाध्यक्ष तो कलियर थानाध्यक्ष रहे मनोहर भंडारी को सीआईयू रुड़की का प्रभारी बनाया गया। उप निरीक्षक अजय शाह को बुग्गावाला थानाध्यक्ष बनाया गया।

