पुरकाजी के गैंग ने रुड़की और झबरेड़ा में खंगाली थी दुकानें, पुलिस ने गैंग के सरगना को किया गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
रुड़की । रुड़की और झबरेड़ा में दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों को खंगालने में यूपी के एक गैंग का हाथ था। पुलिस ने गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो साथियों की तलाश जारी है। बाइक और इलेक्ट्रॉनिक सामान पुलिस ने बरामद किया है। सिविल लाइंस कोतवाली को 6 अक्तूबर को केदार सिंह नेगी ने तहरीर देकर बताया था कि विजय नगर भारत कॉलोनी ढंडेरा में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरी हुई थी। दुकान से एलसीडी टीवी, कैमरा रिकॉर्डर बॉक्स, लैपटॉप, फोन, म्यूजिक सिस्टम बॉक्स और इनवर्टर बैटरी आदि का सामान चोरी हो गया था। दूसरी ओर शराफत निवासी जाटोल थाना देवबंद हाल मलिक इलेक्ट्रॉनिक निवासी जाटोल रोड थाना झबरेड़ा की दुकान से सामान चोरी हुआ था। 21 नवंबर को रात के वक्त दुकान से एलसीडी टीवी, 10 इलेक्ट्रिक प्रेस, 3 इंडक्शन चूल्हे और अन्य सामान चोरी कर लिया था।

