भाजपा रुड़की की नई जिला कार्यकारिणी का स्वागत किया गया
रूड़की। भाजपा के जिले की नई कार्यकारिणी का गठन होने के बाद नई कार्यकारिणी का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा देहरादून रोड स्थित भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के कार्यालय पर किया गया। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पुष्प माला एवं मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने पदों का सही तरीके से इस्तेमाल करें।और पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की जन हित कल्याणकारी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें।जिससे कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव एवं निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कि जीत दर्ज कराई जा सके उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नहीं पूरे देश में मोदी सरकार के नेतृत्व में विकास की लहर दौड़ रही है। जिसे देखते हुए आज भारतीय जनता पार्टी को लगातार आमजन का समर्थन प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा की आज प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को 30% आरक्षण देकर व धर्मांतरण कानून बनाया है। उसके लिए भी प्रदेश की जनता उनकी आभारी है। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सूर्यवीर मलिक, भीम सिंह, सावित्री मंगला, चतरसेन, प्रदीप पाल, सोनू धीमान को जिला उपाध्यक्ष, व प्रवीण सिद्धू, अरविंद गौतम जिला महामंत्री, एवं राजबाला सैनी, सौरभ गुप्ता, गीता काकी, मधुप त्यागी,प्रमोद चौधरी, सतीश सैनी, जिला मंत्री व नितिन गोयल जिला कोषाध्यक्ष, जिला कार्यालय मंत्री बीएल अग्रवाल व जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा को बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम में खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, मयंक गुप्ता,संजय अरोड़ा,आदेश सैनी, ठाकुर संजय सिंह, योगेंद्र सिंह पुंडीर,सचिन चौधरी, अभिषेक चंद्रा, घनश्याम सैनी,योगेश सिंघल, विवेक कंबोज,राकेश उपाध्याय,अनूप राणा, पूजा नंदा,वीरमति यादव, टोनी गंगा, कुनाल सचदेवा,मोहित राष्ट्रवादी, गौरव कौशिक,प्रदुमन सिंह पोसवाल,राजकमल पुंडीर,दमन सरीन, मांगेराम प्रजापति, रजत गौतम, तरुण शर्मा,सुमित अग्रवाल,अनीश गॉड,महेंद्र काला, समीर अंसारी,
डॉ.अनिल शर्मा, सुनीलवालिया,सुशील त्यागी,मोहित अग्रवाल,योगेश गर्ग, रकम सिंह, डॉ ब्रह्मम प्रजापति, अफजल अली, प्रतिभा चौहान, चंद्रकांता,किरण ग्रोवर,पुष्पा, नीलम,समता, भरत कपूर,नवीन गुलाटी, जितेंद्र मलिक, मोनू, प्रदीप, सचदेवा,पवन सचदेवा, शक्ति राणा, पार्षद विवेक चौधरी,कुंवर नागेश्वर, ब्रज मोहन सैनी, आदर्श गुप्ता,गौरव मेहंदीरत्ता,संजय कश्यप ,धरमवीर पिंकी,कुलदीप तोमर,राजपाल सिंह,संजीव तोमर,नितिन तनेजा, योगेश सिंघल
आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण स्वागत समारोह में उपस्थित रहे।