श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकला गया नगर कीर्तन
रुड़की । श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शहर में नगर कीर्तन आयोजित किया गया। नगर कीर्तन में गतका आदि का आयोजन किया गया। नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद बांटा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बीटीगंज कमेटी, नगर के सभी गुरुद्वारा समिति प्रबंधक कमेटियों और सोसायटी के सहयोग से श्री गुरु गोबिंद सिंह के 357 वें प्रकाश उत्सव के अवसर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर रामनगर में सुबह से ही संगतों ने जुटना शुरू कर दिया। गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख शीश नवाते हुए संगतों ने गुरु गोबिंद सिंह को याद किया। रामनगर गुरुद्वारा कलगीधर से शुरू हुआ नगर कीर्तन रामनगर चौक, आजाद नगर, बीएसएम तिराहा, गोशाला तिराहा, मेन बाजार, सिविल लाइंस होकर बीटीगंज गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में सम्पन्न हुआ।





























